{"_id":"59bae6b14f1c1bb6688b4a4b","slug":"101505420977-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल उठे तो विधायक ने कहा कि लाशों पर मत करो राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाल उठे तो विधायक ने कहा कि लाशों पर मत करो राजनीति
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काठा में यमुना किनारे भाजपा के नेता पहुंचे तो सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने जिला पंचायत और बागपत के विधायक योगेश धामा का नाम लेकर कुछ लोगों ने आरोप जड़े। धामा ने भीड़ में कहा लाशों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
यमुना के किनारे घटनास्थल पर केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा और बड़ौत विधायक केपी मलिक भी पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जल्दी मौके पर आना चाहिए था। इस बीच केंद्रीय मंत्री के सामने ही विधायक का नाम लेकर कुछ ग्रामीणों ने ठेके और जिला पंचायत को लेकर आरोप लगाने शुरू कर दिए। भीड़ में खड़े विधायक ने कहा किसी को लाशों पर राजनीति करने का हक नहीं है। पुलिस और प्रशासन निष्पक्ष जांच करेगा। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी लोगों से कहा इस वक्त आरोप-प्रत्यारोप के बजाए लोगों का दर्द बांटना चाहिए। केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायकों से नाव की व्यवस्था कराने की मांग रखी ताकि लोगों को भविष्य में इस तरह के हादसे का सामना नहीं करना पड़े।