{"_id":"59af00dc4f1c1b5b078b46de","slug":"101504641244-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली-रंछाड़ मार्ग की हालत जर्जर, क्षेत्रवासियों ने पनपता जा रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली-रंछाड़ मार्ग की हालत जर्जर, क्षेत्रवासियों ने पनपता जा रहा आक्रोश
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बामनौली-रंछाड मार्ग की जर्जर हालत को लेकर मंगलवार को कई गांव के लोगों ने रंछाड़ गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को सिरसली, रंछाड, बामनौली, जिवाना, कंडेरा आदि गांव के काफी संख्या मेें लोग रंछाड गांव में एकत्र हुए और बामनौली-रंछाड़ मार्ग की जर्जर हालत को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा बामनौली-रंछाड मार्ग क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग की जर्जर हालत को लेकर अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविंद्र हट्टी ने कहा आगामी कुछ माह में गन्ना सीजन शुरू होने वाला है, गन्ना छिलाई करने के बाद किसानों को गन्ना क्रय केन्द्रों पर इसी मार्ग से अपने गन्ने की ढुलाई करनी पड़ेगी, यदि इसको जल्द ठीक नहीं कराया तो किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन में देवेंद्र, ओमपाल, जगवीर, ओमवीर, जयवीर, कृष्णपाल, प्रेमपाल आदि रहे।