फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रों के भविष्य को संवारता है शिक्षक

छात्रों के भविष्य को संवारता है शिक्षक

Wed, 06 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के भविष्य को संवारता है शिक्षक
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया । इस मौके पर संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम हुए, इनमें वक्ताओं ने कहा शिक्षक की छात्र जीवन में अहम भूमिका होती है। वह उनके भविष्य को संवारता है।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिन से चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंगलवार को धूमधाम से समापन हो गया। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंटकर उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर व रणपाल ने शुभारंभ किया। डायरेक्टर ने कहा छात्रों को हमेशा माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज, राष्ट्र व विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन रणपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

दयानंद बाल विद्या मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डा. ओमवीर सिंह, संचालक राजकुमार आर्य व प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने किया। अध्यापिका प्रिया पांचाल, रीता पंवार, पारूल, स्वेता ने विचार रखे। यशिका, गुंजन, बुलबुल, प्रियंका, विशाखा, प्रिया, कहकशा, अन्नु मलिक, रीतु शर्मा, रश्मि, अलका त्यागी, नेहा, अश्विनी, अनिता, ब्रजवीर, वीरपाल, सुनीता, प्रदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता वैदिक माडर्न में भी शिक्षक दिवस मना। प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, वरिष्ठ अध्ययन भगत सिंह व रमेश ने विचार रखे। संचालन रेनू आर्या ने किया। उधर, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में युवाओं की बैठक में शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की। अध्यक्षता छात्र नेता प्रियवत राणा व संचालन बसंत तोमर ने किया।
जेपी पब्लिक स्कूल मेें कार्यक्रम का शुभारंभ निर्देशिका शरण शर्मा, गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा ने किया। छात्रों में उदय, ऋषि, प्रियांशु, हर्ष तोमर, तनीश, जिया, एलीन, दिया, वंशिका, दीपांशु, वंश, अनमोल, दिशा, आकृति, आयुषी, अंशिका ने प्रस्तुति दीं। उपप्रधानाचार्य अरुण शर्मा, अनुज, अमरजीत, संगीत, दिनेश शर्मा शामिल रहे। उधर, सेंट फ्रांसिस स्कूल में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया । बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। फादर अब्राहम, सिस्टर रज्जी, जिशना, अमर, सबिन, अरनोल्ड, हरि ओम का योगदान रहा।

एसबीएम दिव्यांग स्कूल मेें कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्रबंधक संजीव आर्य ने किया। उन्होंने कहा सभी बच्चों को अपने गुरुओं और अभिभावकों का सम्मान करना चाहिए। संचालन प्रधानाचार्य पूजा पंवार ने किया। इसमें पारुल पवार, मोनिका, पूनम, रूकसान, रीना आदि रहे। बीपी इंटर कॉलेज, बिजवाडा मेें शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर ने किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इसकी अध्यक्षता लख्मीचंद ने की। संचालन राजगुरू तोमर ने किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष डॉ. संत कुमार, प्रधानाचार्य नीरज, प्रबंधक जिले सिंह, मास्टर प्रहलाद, वीरेंद्र सिंह, राहुल तोमर, जबर सिंह, प्रदीप, राज कुमार तोमर, गुलशन, गीता, ममता आदि शामिल रहे। वे एकेडमी और सुभाष जूनियर हाईस्कूल में भी शिक्षक दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसमें प्रधानाचार्य विवेक तोमर, नैंसी, छवि, संध्या, रिया, छवि, निकिता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed