{"_id":"599f27584f1c1bd0778b45c5","slug":"101503602520-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिटौरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिटौरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौपा
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिटौरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
बागपत। घिटौरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा गांव में सौ वर्ष पुराना तालाब है। कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर हापुड़ के लोगों को तालाब की भूमि को बेच दिया। उन्होंने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को घिटौरा गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायती पत्र देकर बताया गांव में एक सौ वर्ष पुराना तालाब है। गांव के कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया और हापुड़ के लोगों को अवैध रूप से जमीन को बेच दिया। जिन लोगों ने जमीन को खरीदा है, वह यहां मिट्टी डालकर भराव करा रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गांव की जलनिकासी नहीं हो पाएगी। गंदा पानी सड़कों पर एकत्र रहेगा और लोगों के घरों में भी पानी जाना शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। इसमें कंवर पाल, अनिल कुमार, राजवीर, पवन कुमार, बीर सिंह, चंद्रमल, रविंद्र, सुभाष, अमी चंद, प्रहलाद, राज सिंह, राजवीर सिंह, निरंजन, पवन, कृष्ण गोपाल, मुकेश, महेंद्र, नरेश, लख्मी चंद आदि रहे।