फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रक ने बाइक को कुचला, एक की मौत

ट्रक ने बाइक को कुचला, एक की मौत

Thu, 24 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को कुचला, एक की मौत
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

रटौल-ढ़िकौली मार्ग पर गैस प्लांट के पास मंगलवार की रात में एक ट्रक चालक ने बाइक को कुचल दिया, इससे बाइक पर सवार रिटायर्ड फौजी जगदीश के बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ढिकौली गांव निवासी जगदीश सिंह के बेटे महेश उर्फ पप्पू ने अपने साथी पप्पू पुत्र जगत सिंह के साथ मिलकर रटौल में पेय पदार्थ की दुकान कर रखी है। दोनों सुबह को बाइक से दुकान पर जाते हैं और शाम को वापस आते हैं। मंगलवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे दोनों दुकान से बाइक से घर लौट रहे थे। गैस प्लांट के पास सामने से तेज गति से आ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक चालक ने बाइक को कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां महेश कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल पप्पू को मेरठ रेफर किया। उसका वहां पर उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने महेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सड़क पर तड़पता रहा महेश, पुलिस ने नहीं उठाया फोन
बागपत। मृतक के भाई संदीप का कहना है कि महेश का शव घंटों सड़क पर पड़ा रहा। हादसे की जानकारी देने के लिए कई बार पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उनका कहना है कि समय से महेश अस्पताल पहुंच जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed