फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बागपत। शिक्षण संस्थाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नाटकों के साथ विद्यालयों में जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार स्कूलों में उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। मनमोहक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीपीएस पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस मनाया। मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। बच्चों ने भाईचारे का संदेश दिया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र अनन्या अग्रवाल, अनन्या रूहेला, अनीका शर्मा, विभोर, दक्षयानी, सुधांशु, गोरांश, अवी, वंशिका, रचित, पलक, गुरूदयाल रहे। लायन अभिमन्यु गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें प्रबंधक नितिन कुमार मानव, प्रधानाचार्य नुपूर शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

लक्ष्य पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी मनाई । इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति के साथ कृष्ण भक्ति का मिश्रण नजर आया। स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा, बीएस शर्मा, निदेशक रविंद्र भाटी, सीपी भारद्वाज, आरपी सिंह, सतेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य रूचिरा ने स्वतंत्रता के बारे में बताया। रमाला के जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्कूल की प्रबंधक दीपा चौधरी, प्रधानाचार्य रॉय अब्राहम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सरूरपुर कलां गांव स्थित योगी नाथ विद्यापीठ में देश की आजादी और जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य दीपक तोमर विद्यालय में झंडा रोपण किया। प्रबंधक अशोक कुमार ने मां सरस्वती और अमर शहीदों के चित्रों के सम्मुख दीप जलाया। इसमें विवेक, अमित पांचाल, बिल्लू, राजनीश, आशीष कुमार, रूबी, अंजू, आदित्य, सुमन रोहिला, रेणू, संजू, ज्योति, अंतिम, सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed