{"_id":"598f5dcf4f1c1b96558b4af6","slug":"101502567887-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदकिर के पास से शराब का ठेका हटवाएं जाने की मांग कर रहे है ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदकिर के पास से शराब का ठेका हटवाएं जाने की मांग कर रहे है ग्रामीण
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
लूंब गांव में मंदिर के पास से शराब का ठेका न हटवाने को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों मेें प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
प्रशासनिक अफसरों की चूक लूंब गांव मेें कभी भी बवाल करा सकती है, क्योंकि गांव के बीचों-बीच बने मंदिर के पास स्थित शराब के ठेके से गांव का माहौल खराब हो रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में सुबह और शाम को पूजा करने को लेकर गांव सहित क्षेत्र की महिलाएं, युवतियां व अन्य लोग काफी संख्या मेें श्रद्धा के साथ पहुंचते है, लेकिन शराब का ठेका होने के कारण शराबी मंदिर के पास ही खड़े रहते हैं। कई बार तो शराबी नशे में मंदिर मेें पूजा करने आई महिलाओं के साथ छेड़खानी कर चुके है, इसको लेकर ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें प्रमोद, अंकुर, संजीव, अमित, सुरेश, प्रमेंद्र, इकबाल, हरवीर, सुमित, वेद पाल आदि रहे। एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने कहा शिकायत मिली है। एसओ छपरौली को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।