{"_id":"596a68924f1c1b490f8b47ab","slug":"101500145810-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में समाजिक कुरतीयों को दूर करने का आहवान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में समाजिक कुरतीयों को दूर करने का आहवान किया
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
दादरी गांव में शनिवार को चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
इस गोष्ठी में मंच के अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों से सामाजिक व्यवस्था चरमरा रही है। युवा पीढ़ी नशाखोरी और अपराध से ग्रस्त है। समाज में दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, हत्या जैसी सामाजिक बुराइयां दिन-प्रति दिन बढ़ रही हैं। इससे राष्ट्र के विकास में अवरुद्ध उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा महर्षि दयानंद की विचारधारा पर चलने से ही समाज में फैली कुरीतियां दूर होगी। मंच के संयोजक बीएस आर्य ने कहा पश्चिम की भोगवादी संस्कृति के प्रभाव से समाज में तमाम विकृतियां पनप रही है। इससे नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। इसमें मंच ने गांव के वृद्धों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। गोष्ठी से पहले स्वामी मित्रमुनि ने यज्ञ कराया। इसमें डॉ. कृपाल सिंह, रामवतार सिंह, रब्बान, रामश्रोता, धर्मवीर सिंह, ध्रुव सिंह, रामनिवास, शिवनारायण, प्रदीप, हरेंद्र, संजय, सुनील आदि रहे।