{"_id":"5952b4f74f1c1b91278b4b7a","slug":"101498592503-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से मुनाफाखोरी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से मुनाफाखोरी पर लगेगी लगाम
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी से मुनाफाखोरी पर लगेगी लगाम
बड़ौत (बागपत)। तय रेट से अधिक दाम पर कोई सामान बेचना जीएसटी लागू होने के बाद दुकानदार के लिए आसान न होगा। मुनाफाखोरी पकड़ने के लिए वाणिज्य कर के अधिकारी बाजार में ग्राहक बनकर घूमेंगे। तय रेट से अधिक वसूले जाने पर उनके पास जुर्माना लगाने का अधिकार होगा।
बाजार में एक वस्तुओं के अलग-अलग दाम, नई बात नहीं है। वो चाहे घर का राशन हो या कोई अन्य वस्तु। बिल के नाम पर भी कारोबारियों की मनमानी चलती रही है। यहीं वजह है कि कर छूट के तहत ग्राहकों को मिलने वाला फायदा मुनाफाखोरों की जेब में जाता रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद अब ऐसा नहीं हो सकेगा। कीमतों की सच्चाई जानने के लिए वाणिज्य कर महकमे में एक स्पेशल सेल होगी। उसके लिए फंड की भी व्यवस्था होगी, ताकि बाजार में किसी भी वस्तु की कीमत को जांचने से पहले जांच अधिकारियों को अपनी जेब न देखनी पड़ेगी। मिथ्या ग्राहक बनकर वे बाजार से पहुंचेंगे और जांच करेंगे। इस संबंध में वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर सत्यप्रकाश से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि जीएसटी को लेकर सभी लोग को जागरूक किया जा रहा है।