{"_id":"5946d3bd4f1c1b58458b46ff","slug":"101497813949-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षर परीक्षा में महिलाओं की रही सबसे ज्यादा भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षर परीक्षा में महिलाओं की रही सबसे ज्यादा भागीदारी
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में साक्षर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। महिलाओं की काफी संख्या में भागीदारी रही। 237 लोक शिक्षा केंद्रों में 20423 नव साक्षर शामिल हुए। अफसरों ने निरीक्षण केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण कर परीक्षा में शामिल महिला और पुरुषों का उत्साहवर्धन किया। छह ब्लॉक में 32 हजार का पंजीकरण हुआ था।
जिले के छह ब्लॉकों पर 237 लोक शिक्षा केंद्रों में रविवार को साक्षर परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 32 हजार नव साक्षरों का चयन हुआ था, इसके सापेक्ष 20423 नवसाक्षर और अर्द्धसाक्षर शामिल हुए। महिलाओं में परीक्षा के प्रति उत्साह नजर आया। प्रत्येक केंद्र पर भारी संख्या में महिलाएं परीक्षा देने पहुंची। छपरौली ब्लॉक में 950 सबसे कम महिलाओं की संख्या रही, वहीं बड़ौत ब्लॉक में सबसे अधिक 3104 शामिल हुई। हर ब्लॉक में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़कर सबसे आगे रही। छपरौली ब्लॉक में सबसे कम 1020 पुरुष और खेकड़ा में सबसे ज्यादा 2706 ने परीक्षा दी। 15 वर्ष से ऊपर तक के नवसाक्षर और अर्द्धसाक्षर रहे। बीएसए योगराज सिंह और अन्य अफसरों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बताया परिणाम आने पर प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने के लिए बुजुर्ग महिला और पुरुषों में काफी उत्साह रहा। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी लोग केंद्रों में पहुंच गए थे। निर्धारित समय तक पेपर शीट पर प्रश्नों का उत्तर दिया। सभी सभी केंद्रों पर बुजुर्ग में ही परीक्षा के लिए अलग ही उमंग नजर आई।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए 38 केंद्र चला रहा है। रविवार को सभी 38 केंद्रों पर नव साक्षरों की परीक्षा हुई। केंद्रों में शिक्षा प्रेरकों ने नव साक्षरों की परीक्षा ली। इस दौरान एक हजार से अधिक नव साक्षर परीक्षा देने पहुंचे।