{"_id":"594433aa4f1c1b3f478b45e3","slug":"101497641898-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के कैशियरों से लूट में बदमाश को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के कैशियरों से लूट में बदमाश को दबोचा
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के कैशियरों से लूट में बदमाश को दबोचा
बड़ौत (बागपत)। विद्युत निगम के कैशियरों से तीन लाख की लूट का खुलासा करते हुये पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छपरौली रोड़ पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर किया। उसके इसके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने लूटी गई धनराशि के छह हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया है।
सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि 15 जून की रात पुलिस को सूचना मिली की कि एक बाइक पर तीन बदमाश छपरौली से बड़ौत की ओर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह, एसआई श्रीओम गौतम एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने छपरौली रोड़ नहर के पास चेकिंग की तो बाइक से दो बदमाश उतरकर खेतों में भाग गए। एक बदमाश को बाइक समेत पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश का नाम रोहित गांव कुर्डी थाना छपरौली है।
पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम सन्नी निवासी मौहम्मदपुर जट उत्तराखंड और शिवम उर्फ आकाश कुर्डी छपरौली बताए। उसके पास से घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा बरामद किया गया है और लूट की धनराशि के छह हजार रूपये भी बरामद किए। सीओ ने बताया कि तीन जून को विद्युत विभाग के कैशियर बुलचंद निवासी बडगांव सहारनपुर और रामकिशन निवासी गांव कोंडू बुलंदशहर सिनौली गांव में लगे विद्युत बिल के तीन लाख रुपये लेकर बड़ौत लौट रहें थे। उसी समय बड़ौत और मलकपुर के बीच इन बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था और विरोध करने पर तमंचों की बटों से पिटाई की थी। सीओ ने बताया कि फरार बदमाशों को पकडने के लिये पुलिस की टीमें भेजी गई हे। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।