{"_id":"6a2c6918db21c64eb301cf9f","slug":"101-couples-took-the-vows-at-the-same-place-and-38-got-married-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153320-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक ही जगह 101 जोड़ों ने लिए फेरे तो 38 का हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक ही जगह 101 जोड़ों ने लिए फेरे तो 38 का हुआ निकाह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मवीकलां के एक रिसोर्ट में वर-वधू को आर्शीवाद देते अधिका
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मवीकलां के रिसोर्ट में 139 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
- रालोद सांसद, विधायक व डीएम समेत अफसरों ने दिया नव दांपत्य के लिए आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को मवीकलां के एक रिसोर्ट में 139 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इनमें 101 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 38 जोड़ों का निकाह हुआ। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा, डीएम अस्मिता लाल समेत अन्य अधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हनों को आशीर्वाद दिया। वहां उपहार देकर बेटियों को विदा किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 144 बेटियों की शादी का लक्ष्य था, लेकिन जोड़े कम आने के कारण 139 की शादी हुई। वहां पंडित ने फेरे कराए तो मौलाना ने निकाह पढ़ाया। वहां अधिकारी मेजबानी करते नजर आए। बरातियों तथा घरातियों ने दावत में व्यंजनों का स्वाद लिया। वहां वरमाला डालते ही रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, भाजपा विधायक योगेश धामा, डीएम अस्मिता लाल, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, मुख्य पुजारी पुरा महादेव पंडित जय भगवान शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान समेत अन्य ने फूल बरसाए।
डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हर शादी पर एक लाख रुपये खर्च किए गए। इनमें 64 हजार रुपये बेटियों के बैंक खातों में जाएंगे और 21 हजार रुपये का सामान दिया गया। अन्य रुपये व्यवस्थाओं पर खर्च किए गए। वहीं विवाह संपन्न होने के बाद वर-वधु ने डीजे पर फिल्मी गानों पर नृत्य किया। वहां से बेटियों की अधिकारियों ने विदाई भी कराई।
विज्ञापन
- सरकार ने उठाई बेटियों की जिम्मेदारी
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान व भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि सरकार ने बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की जिम्मेदारी उठाई हुई है और इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को लाभ लेना चाहिए। इस योजना से अभी तक जिले में बीस हजार से ज्यादा शादियां हो चुकी हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटियों की अच्छी शादी के सपने पूरे हो रहे हैं।
- ये दिया गया सामान
दूल्हा-दुल्हन को इंडक्शन चूल्हा, सिलाई मशीन, मिक्सचर ग्राइंडर, दो तकिये, डबल बेड की चादर, वैनिटी किट, ट्रॉली बैग, पंखा, आयरन प्रेस, डिनर सेट, कुकर, चूल्हा, दीवार घड़ी समेत अन्य सामान दिया गया। इनके अलावा दूल्हे को पैंट शर्ट का कपड़ा, दुल्हन के लिए साड़ी व लहंगा दिया गया।