{"_id":"63c83b07ab84da56d42f294c","slug":"10000-prize-crook-caught-by-the-police-baghpat-news-c-14-1-83624-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दस हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दस हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
Thu, 19 Jan 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत के मेरठ रोड पर मुठभेड के दोरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी
बड़ौत(बागपत)। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर को मुखबिर ने सूचना दी कि औद्योगिक पुलिस चौकी पर एक संदिग्ध युवक खड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसको धर दबोचा। पकड़ा गया युवक राहुल उर्फ बिट्टू पुत्र रामकुमार सिसौली जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि राहुल ने 26 जून 2019 को अपने साथियों में उपेन्द्र उर्फ उप्पा पुत्र बलजोर निवासी बावली, आदेश पुत्र ब्रहमपाल निवासी भौराखुर्द जनपद मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर कांधला निवासी प्रवीण पुत्र बालमुकन्द के चालक टीकाराम पुत्र फूल सिंह निवासी भिंड को गोली मारकर कार लूट ली थी।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने आदेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कुछ माह बाद उपेंद्र को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपी राहुल ही फरार चल रहा था। आरोपी पर कोतवाली बड़ौत के अलावा मुजफ्फरनगर में कई आपराधिक घटनाओं में लिप्त होने पर दस हजार का इनामी घोषित किया था। फिलहाल आरोपी की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।