फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10 percent more road accidents

इस साल दस प्रतिशत अधिक हुए सड़क हादसे, 170 लोगों की हुई मौत

Mon, 18 Apr 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
10 percent more road accidents
बागपत के एआरटीओ कार्यालय में यातायात नियमों की शपथ दिलाते अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। उपसंभागीय विभाग की ओर से सोमवार को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सहायक संभागीय कार्यालय में कार्यशाला करके बस यूनियन, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों, चालकों व परिचालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ सुभाष राजपूत, परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन अग्रवाल, ट्रैफिक इंचार्ज नरेंद्र सिंह व संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विनय कुमार ने चालक व परिचालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। एआरटीओ ने बताया कि जिले में 2020-2021 के सापेक्ष 2021- 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में दस प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे 39 फीसदी अधिक लोगों की मौत हुई है। गत वर्ष जिले में सड़क हादसों में 122 लोगों की मौत हुई, जबकि इस वर्ष 170 लोगों की मौत हुई है। संभागीय निरीक्षक विनय कुमार ने वाहनों के सही रखरखाव, प्रदूषण प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नियंत्रित गति से वाहन चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, यातायात निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने सडक़ के दोनों ओर लगे ट्रैफिक बोर्ड पर ध्यान देने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रबंधक पीयूष कुमार ने तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण होने वाली मृत्यु और दुर्घटनाओं के प्रति चालकों को सतर्क किया। कार्यशाला के अंत में सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। इसके बाद नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed