फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10 farmers honored

10 किसानों को सम्मानित किया

Sat, 25 Sep 2021 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
10 farmers honored
बिनौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में विकास खंड स्तरीय गरीब कल्याण दिवस एवं किसान कल्याण मेले का आयोजन हुआ। 10 किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित मेले का शुभारंभ नरेंद्र चौहान ने फीता काटकर किया। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा से आए रविंद्र कुमार, प्राविधिक सहायक कृषि सचिन हुड्डा ने किसान को कृषि संबंधित जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बागपत रमेश चंद, पशुपालन विभाग से रोहित ने पशुपालन की जानकारी दी। एडीओ सहकारिता लोकेंद्र सिंह ने किसानों को सहकारिता की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर 10 किसानों को सम्मानित भी किया गया। मेले में क्षेत्रीय खादय अधिकारी आलोक वशिष्ट, यशपाल सिंह तोमर ने भी किसानों को अपने अपने विभाग की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना की सीडीपीओ बबीता भारती ने गर्भवती महिला शिवानी, गीता, शहजादी की गोदभराई रस्म भी कराई। बीडीओ बिनौली राजीव कुमार ने मेले में आये अतिथियों का आभार प्रकट किया। मेले की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह, संचालन एडीओ सतपाल सिंह ने किया। मेले में मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, प्रधान वेदपाल धामा, संदीप धामा, सुधीर त्यागी, प्रमोद धामा, नरेंद्र सिंह, सुंदर, अनिल आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed