फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10 day's wages, one time bread and abuses

एक वक्त की रोटी और दिनभर गालियां खाने के बाद मां के लिए कमाए दस रुपये

Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
10 day's wages, one time bread and abuses
बागपत में हाईवे स्थित टायर पंचर की दुकान - फोटो : BAGHPAT
दिनभर की मजदूरी 10 रुपये, एक वक्त की रोटी और गालियां
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने टायर पंक्चर की दुकान पर काम करने वाले 12 साल के बालक को कराया रेस्क्यू
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना काल में पैदा हो रहे हालात ने लोगों को बेरोजगारी और बेबसी की ओर धकेल दिया है। भूख और मजबूरी बांह फैलाए खड़ी है। ऑनलाइन पढ़ाई धरातल तक पहुंची ही नहीं। कक्षा तीन में पढ़ने वाला 12 साल का छात्र टायर पंक्चर की दुकान पर काम करने को मजबूर है। इसके एवज में उसे मिलते हैं महज दस रुपये, एक वक्त की रोटी और गालियां।
बेबसी की यह तस्वीर है शहर के पुराना कस्बे की रहने वाली सलमा (परिवर्तित नाम) के घर की। शौहर साथ नहीं रहते। मायके में आसरा मिला। गरीबी से लड़ रही सलमा के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा 12 साल का सलीम (परिवर्तित नाम) कक्षा तीन का छात्र है। कोरोना संक्रमण काल में परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया, तो खेलने-कूदने की उम्र में सलीम बड़ौत रोड पर स्थित एक टायर पंक्चर की दुकान पर मजदूरी करने पहुंच गया। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, बाल कल्याण समिति और नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति ने दुकान से मंगलवार को सलीम को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट राजीव यादव एवं सदस्य मालती शर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान छात्र ने परिवार की पीड़ा बयान की। उसने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। आठ दिन से वह काम कर रहा है। रोज उसे दस रुपये मिलते हैं, जो वह मां को जाकर दे देता है। दोपहर को तीन बजे दुकान पर खाना मिलता है। दुकान मालिक रोज ही गालीगलौज करता है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि परिवार के सदस्यों को बुलाकर बच्चे को सौंप दिया है। परिवार की काउंसिलिंग की गई है। वहीं सलीम की मां ने कहा कि वह बच्चों को पढ़ाएगी और मजदूरी के लिए नहीं भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में मुक्त कराए आठ बच्चे
पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी एसआई धर्मेंद्र सिंह सिद्धू, बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट राजीव यादव और सदस्य मालती शर्मा ने बताया कि दो दिन में आठ बच्चों को बालश्रम करा रहे लोगों से मुक्त कराया गया है। भविष्य में भी यह अभियान चलता रहेगा।

नहीं जानते क्या है ऑनलाइन पढ़ाई
कोरोना काल में एक तरफ बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है, दूसरी तरफ दो दिन में रेस्क्यू कराए गए बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के विषय में जानकारी तक नहीं है। इनके घरों में मोबाइल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed