फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.30 lakhs of people above 18 years of age will get vaccinated

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1.30 लाख को लगेगा टीका

Sat, 29 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
1.30 lakhs of people above 18 years of age will get vaccinated
बागपत। जिले में एक जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। कुल 1.30 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण के लिए लाभार्थी पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन का लाभ उठा सकते है।
विज्ञापन

एक जून से जिले में ब्लॉक बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बड़ौत ब्लॉक में जैन गर्ल्स डिग्री, खेकड़ा में नगर पालिका परिसर, पिलाना में नगर पंचायत अमीनगर सराय, बिनौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा और छपरौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमाला में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति निशुल्क टीकाकरण करा सकते है। इसके अलावा विशेष कोविड-19 टीकाकरण 1, 2 व 3 जून को कलक्ट्रेट लोक मंच पर 4, 5, 6 और 7 जून को जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज बड़ौत में मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों को टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। 1 जून से 7 जून तक विकास भवन व जिला सत्र न्यायालय के कार्मिकों के लिए और एक जून से पांच जून तक बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के लिए विशेष कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। चार से सात जून तक पुलिसकर्मियों व उनके परिवार के लोगों के लिए पुलिस लाइन परिसर में टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए अभिभावक स्पेशल टीकाकरण कैंप बागपत व बड़ौत में लगाया जाएगा। जिले में कुल 1.30 लाख के प्रथम डोज का टीकाकरण व 30 हजार लाभार्थियों को दूसरी डोज का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed