फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.25 lakhs babies took polio drop

1.25 लाख बच्चों को पिलाई ड्राप

Mon, 29 Jan 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 29 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakhs babies took polio drop
खेकड़ा में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाती डा. सुनीता सोनल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन एक लाख 25 हजार 566 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान चिकित्सकों  ने टीम ने बूथों और टीमों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अभियान का शुभारंभ डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बागपत सीएचसी में नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इसके बाद जनपद में 783 बूथ के अलावा 124 मोबाइल और 74 ट्रांजिस्ट टीमों ने  0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और चिकित्सकों की टीम ने बूथों और टीमों का निरीक्षण किया।  एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि अभियान के पहले दिन 125566 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई । 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाएगी। प्रत्येक परिवार अपने 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाए।
बड़ौत में स्वास्थ्य विभाग एवं कोर एडरा की ओर से रविवार को पोलियो बूथ दिवस मनाया गया। 

इससे पूर्व एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कोकब बाल एकेडमी पठानकोट पर बूथ का उद्घाटन किया। साथ ही शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जागरूकता से ही पोलियो को मात दी जा सकती है। इस अवसर पर बुलावा टोली का रूट प्लान भी बनाया गया। 

 इस अवसर पर सेवा कार्यों में सहयोग देने वालों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला मोबिलाइजेशन कोर्डिनेटर रहमान, ब्लॉक मोबिलाइजेशन कार्डिनेटर सुभाष नैन, सुषमा राणा, याकूब, एएनएम कुसुमलता, सीएमसी पुष्पा शामिल रही।

अमीनगर सराय कस्बे में कोर एडरा ने पांच जगहों पर बूथ लगाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। बूथ का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने किया। लोगों से बच्चों को पोलियो दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कस्बे में घूमकर बच्चों की दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सतेंद्र शर्मा, पायल शर्मा, निर्मला, जगदीश शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रीचंद गौतम, पप्पू, वीर सिंह , बिजेंद्र आदि रहे।

20080 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई 
खेकड़ा। पोलियो दिवस पर रविवार को पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 117 पोलियो बूथ, 13 ट्रांजिस्टर टीम , 11 मोबाइल टीमों को लगाया ।


टीमों ने 20,080 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी पोलियो बूथों पर मौजूद मिले। सोमवार से कर्मचारी नगर क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed