फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   badaun gang rape postmortem report

बदायूं: पोस्टमॉर्टम में दिखा वीभत्स गैंगरेप

Sun, 08 Jun 2014 10:01 PM IST
संजीव पाठक/अमर उजाला, बदायूं
संजीव पाठक/अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 08 Jun 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
badaun gang rape postmortem report

पोस्टमार्टम....यह वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मौत का कारण और समय ही नहीं तमाम उन सवालों के जवाब भी तलाशे जा सकते हैं जो पुलिस को कार्रवाई के लिहाज से जरूरी होते हैं। लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी दृष्टि से मजबूत हो, इसका पूरा जिम्मा डॉक्टरों पर होता है।

विज्ञापन


दो किशोरियों से रेप और पेड़ से लटकाकर मारने के मामले में दोनों शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। इसमें डॉक्टरों ने कई ऐसी तकनीकी खामी छोड़ी हैं, जिनसे जांच की दिशा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

जननांग के नीचे वाले हिस्से पर था जख्म

badaun gang rape postmortem report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों किशोरियों की मौत की वजह दम घुटना बतायी गई है। दोनों के गले पर रस्सीनुमा चीज के निशान पाए गए।

दोनों शव का पोस्टमार्टम 28 मई को रात सवा नौ बजे तक हुआ। रिपोर्ट में मृत्यु का समय एक दिन पहले बताया गया है। एक्सपर्ट की मानें तो इसके मुताबिक मृत्यु की समय 27 मई की रात नौ बजे से 28 मई की सुबह तीन बजे के बीच का था। पैनल ने बड़ी बेटी की रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी कौमार्या झिल्ली पर सूजन थी। झिल्ली फटी थी या नहीं इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

जननांग के नीचे वाले हिस्से पर जख्म था। जननांग से द्रव का रिसाव हो रहा था लेकिन यह पानी था या खून, इसका भी रिपोर्ट में उल्लेख नहीं था।

रिपोर्ट में दिखी बलात्कार की विभत्सता

badaun gang rape postmortem report

अंत में पैनल की ओर से लिखा गया कि जो पाया उसके अनुसार बलात्कार हुआ है। छोटी बेटी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण और समय तो समान ही है लेकिन बलात्कार की वीभत्सता दिखती है।

पैनल के मुताबिक, जननांग में अंदर और बाहर खून जमा हुआ था। कौमार्य झिल्ली पर लालिमा लिए हुए निशान थे। उस पर खरौंच भी थी। शरीर पर और कोई चोट नहीं थी।

पैनल ने छोटी बेटी के साथ भी बलात्कार की बात कही है। यहां यह बताना जरूरी है कि एक्सपर्ट के मुताबिक, उम्र निर्धारण के लिए दोनों किशोरियों के शरीर का कोई हिस्सा हड्डी, खाल, बाल, नाखून आदि रखना चाहिए था, जो नहीं रखा गया। जननांग को धोकर उस पानी को भी सुरक्षित रखना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed