{"_id":"60dae5188ebc3eb4404ada1d","slug":"zilla-panchayat-election-independent-candidate-withdraws-nomination-from-jila-panchayat-chunav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, अब सपा-भाजपा में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, अब सपा-भाजपा में होगा मुकाबला
Tue, 29 Jun 2021 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:47 PM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल तीन नामांकन पत्रों में से निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने नामांकन वापस लिया है। अब सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव, भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार निषाद में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल तीन नामांकन पत्रों में से निर्दलीय प्रत्याशी ने मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। अब सपा अधिकृत उम्मीदवार विजय यादव और भाजपा के संजय कुमार निषाद के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की गरिमामयी कुर्सी के सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव, भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार निषाद के साथ निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश यादव ने नामांकन दाखिल किया था। 26 जून को हुए नामांकन के बाद लोगों द्वारा जयप्रकाश यादव के नामांकन वापस लेने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई नामांकन वापसी में लोगों के कयास सही साबित हुए और जय प्रकाश यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए विजय यादव और संजय कुमार निषाद के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
दोनों प्रत्याशियों द्वारा अपने पास जीत का संख्या बल होने की बात कही जा रही है। अब ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो तीन जुलाई को होने वाले मतदान और मतगणना के बाद पता चलेगा।