{"_id":"60d6ef64f667f06e0164938e","slug":"zila-panchayat-adhyaksh-election-bjp-candidate-sanjay-nishad-reached-for-nomination-with-procession-in-azamgarh-scuffle-between-police-and-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव: आजमगढ़ में जुलूस के साथ नामांकन को पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, पुलिस व कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव: आजमगढ़ में जुलूस के साथ नामांकन को पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, पुलिस व कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Sat, 26 Jun 2021 02:43 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:43 PM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान आजमगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता व कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी की गई। भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद भारी-भरकम जुलूस के साथ नामांकन को पहुंचे। आदर्श आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर सड़कों पर भाजपाइयों का हुजूम उमड़ा । नामांकन स्थल तक भाजपाई पहुंच गए थे। जहां पुलिस व भाजपा कार्यकार्ताओं के बीच धक्कामुक्की व नोकझोंक भी देखी गई। भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी तक दी।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को नेहरू हाल में नामांकन कार्य शुरू होते ही सपा प्रत्याशी विजय यादव ने अपने पांच समर्थकों के साथ पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। इसके एक घंटे बाद निर्दल प्रत्याशी जय प्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे के करीब भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व वाहनों के काफिले के साथ कई बैरिकेडिंग को पार करते हुए नामांकन स्थल तक पहुंच गए। किसी भी बैरिकेडिंग पर पुलिस व प्रशासनिक अमले ने इन्हें नहीं रोका। नेहरू हॉल के पास पहुंचने पर नियम के खिलाफ अधिक लोग प्रत्याशी के साथ अंदर जाने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
जिस पर कुछ पुलिस कर्मियों ने उन्हे रोका तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। नोकझोंक के बीच पुलिस कर्मियों को देख लेने की धमकी तक दे दी गई। इसके बाद भी प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बना रहा। भाजपा प्रत्याशी दर्जन भर लोगों के साथ नेहरू हॉल में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की भी जम कर धज्जियां उड़ी।