आजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी को तलाशने में जुटी पुलिस की टीमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना के करेंहुआ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, करेंहुआ गांव निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र स्व. बनवारी मंगलवार की सुबह पाइप लेने के लिए पैदल ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान साइकिल से आए एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली देवेंद्र के पीठ में लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा।
इसके बाद साइकिल सवार बदमाश मौके से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। फिर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गोली मारने वाला गांव का ही है और 2019 में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसका एनसीआर भी थाने में दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस आदि के माध्यम से घटनाक्रम की जानकारी कर ली गई है। गोली मारने वाले की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। दो टीम गठित् की गई है जो दबिश की कवायद में जुटी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।