फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth killed in dispute

बहन को खिचड़ी पहुंचाने गए भाई की हत्या

Wed, 15 Jan 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in dispute
बलरामपुर। बड़ी बहन को खिचड़ी पहुंचाने गए छोटे भाई की हत्या कर दी गई। उसकी लाश बुधवार की सुबह कंधरापुर थाने के सिलनी नदी पुल पर पड़ी हुई थी। भाई की मौत की सूचना पर मायके पहुंची बहन को भी मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। परिवार के लोग हत्या के पीछे का कारण जमीनी विवाद बता रहे। जबकि पुलिस पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही।
विज्ञापन

मुन्ना (20) पुत्र सीताराम कंधरापुर थाने के गयासपुर गांव का निवासी है। तीन बहनों में मुन्ना इकलौता भाई था। उसके पिता कहीं बाहर रहकर नौैकरी करते हैं। जबकि वह घर पर रहकर देखभाल करता था। मंगलवार को मुन्ना अपनी बड़ी बहन रिंकू (30) पत्नी चंद्रप्रकाश को खिचड़ी पहुंचाने गया था। रिंकू का घर कंधरापुर थाने के मतौलीपुर गांव में है। मंगलवार की शाम को मुन्ना अपनी बहन के यहां से घर के लिए चल दिया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह उसकी लाश घर से थोड़े दूर पर स्थित सिलनी नदी पुल पर पड़ी मिली। उसके होंठ और चेहरे पर चोट के निशान थे। मुन्ना के मौत की सूचना से हलाकान बहन रिंकू बुधवार की सुबह अपने मायके पहुंची और पट्टीदारों पर जमीनी विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। रिंकू के इस आरोप से नाराज मनबढ़ों ने उसे भी लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया। रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर शिवशंकर सिंह ने बताया कि मुन्ना की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। पीएम रिपोर्ट में जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed