फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth injured in accident died during treatment

Azamgarh News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 22 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident died during treatment
बिंद्रा बाजार/ठेकमा। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में घायल युवक समेत दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पहली घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी सिकंदर (23) पुत्र छोटेलाल बीते 18 जनवरी को बाइक से किसी काम के लिए ठेकमा जा रहा था। अभी वह शद्दोपट्टी गांव के पास ही पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित नहर पुलिया से टकरा गई और सिकंदर पुलिया से नीचे गिर गया। इस हादसे में सिकंदर गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर होने पर शुक्रवार को डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजन शुक्रवार को उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में बरदह थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी आशुतोष (8) पुत्र हरिशंकर 12 जनवरी को कमालपुर चौराहे पर बाइक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर स्थित अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह आशुतोष की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

तमसा नदी में उतराया मिला वृद्ध का शव
बलरामपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी संतलाल (62) बृहस्पतिवार को भदुली पुल के पास स्थित जिन्नाद बाबा स्थान पर दर्शन-पूजन के लिए आए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिले। शुक्रवार की शाम संतलाल का शव भदुली घाट के पास तमंचा नदी में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सिधारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक घायल
आजमगढ़। शहर कोतवाली के बलरामपुर में बाइक सवार कुत्ते से टकरा कर अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार कमलेश यादव (37) निवासी ग्राम लाडो थाना मुबारकपुर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय वह जिला अस्पताल में ही भर्ती किसी मरीज को देख कर वापस घर लौट रहा था।

बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो युवक घायल
बलरामपुर। शहर कोतवाली के बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधे पर शनिवार की सुबह प्राइवेट बस ने स्कूटी में धक्का मार दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार ललित (26) व लालमन (34) निवासी बरईपुर थाना कंधरापुर घायल हो गए। घटना के समय दोनों रोडवेज से घर वापस लौट रहे थे। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed