फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies in Saudi, chaos among family members

Azamgarh News: सऊदी में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 31 Dec 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Saudi, chaos among family members
तहसील क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित मीरा मुहल्ला में शनिवार को उस समय कोहराम मच गया, जब सऊदी कमाने गए एक युवक की हादसे में मौत की खबर आई। मृतक मूलरूप से अंबेडकरनगर जिले के भोजपुर गांव का मूल निवासी था और उसकी पत्नी व बच्चे माहुल कस्बा स्थित मायके में रह रहे थे। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के भोजपुर पकरी गांव निवासी ताजीम हसनैन 40 का विवाह 14 साल पूर्व नगर पंचायत माहुल के मीरा मुहल्ला निवासी स्व. दिलशाद हुसैन की पुत्री अरमाना फातिमा से हुआ था। 10 साल पूर्व ताजीम पत्नी व बच्चे को मायके माहुल छोड़ कर कमाने के लिए सऊदी चला गया। वहां वह अल कतीफ इलाके में रह कर स्लाइडिंग का कार्य करता था। बीते 24 दिसंबर को वह स्लाइडिंग का कार्य कर रहा था कि असंतुलित हो कर गिर गया। गंभीरावस्था में उसे इलाज के लिए सऊदी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना शनिवार को घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अरमान फातिमा ने सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को प्रार्थना पत्र भेज कर शव भेजने की गुहार लगाई है। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed