{"_id":"626599fbbf111375331b5479","slug":"youth-dies-in-road-accident-while-going-home-from-shop-azamgarh-news-vns650088073","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से घर जाते समय सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से घर जाते समय सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के गनवारा गेट के पास अहरौला माहुल रोड पर शनिवार की रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार युवक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात में ही परिजन व आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची माहुल चौकी और थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनीष कुमार यादव (27) पुत्र बृजराज यादव समसल्लीपुर गांव का निवासी था। मनीष यादव फुलवरिया बाजार में वेल्डिंग करने की दुकान खोल रखा है। शनिवार को वह अपनी दुकान बढ़ाकर बाइक से अपने घर समसल्लीपुर जा रहा था। जैसे ही वह अहरौला माहुल रोड पर गनवारा गांव के गेट पर पहुंचा था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया। मौके पर जुटे लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैैयारी कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे माहुल चौकी और अहरौला की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष कुमार अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा और तीन बच्चियों का पिता था। वही मनीष की पत्नी पूजा और मां प्रमिला देवी का रो रो के बुरा हाल है।