फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies in a car-bike collision in Azamgarh, fellow injured

आजमगढ़ में कार-बाइक की टक्कर युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 29 Jun 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in a car-bike collision in Azamgarh, fellow injured
ठेकमा/मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव के पास रविवार की रात कार और बाइक के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरदह के बड़गहन गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र प्रहलाद राजभर अपने साथी 23 वर्षीय अजय पुत्र बहाल के साथ रविवार को दुबरा बाजार गया हुआ था। रविवार की रात दस बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक नीरज चल रहा था। लीलाई गांव के पास सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा अजय घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अजय को तत्काल प्राइवेट अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की लगभग एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और चार दिन पहले ही उसकी पत्नी को बेटी पैदा हुई है। वह दो भाइयों में बड़ा था और दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वह घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed