फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies due to electrocution

Azamgarh News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 05 Aug 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है।
विज्ञापन

करूई गांव निवासी गोविंद 45 शुक्रवार की रात आठ बजे अपने निर्माणाधीन मकान के लिए आए ईंट की तराई के लिए टुल्लू पंप चालू करने गए। इसी दौरान उनका हाथ कटे हुए तार से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गए। जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल लाइन बंद किया और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर पीएचसी मार्टीनगंज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाबत पूछने पर एसओ दीदारगंज नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि हमें घटना की कोई सूचना नहीं दी गई। सूचना मिलती तो शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज कर उचित कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed