फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after falling in well

कुएं में गिर कर युवक की हुई मौत

Fri, 25 Feb 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in well
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासो गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक कुएं में गिर गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे कुएं से निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

खुरासो गांव निवासी बैजनाथ (42) पुत्र रामराज बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद अपने टिनशेड वाले मकान में सोने चला गया। सुबह जब परिजन सो कर उठे तो बैजनाथ बिस्तर पर नहीं था। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में लग गए। शुक्रवार की सुबह बैजनाथ घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में गिरे मिले। आननफानन में उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व बैजनाथ की 19 वर्षीया बेटी की मौत हो गई थी। तभी से वह कुछ तनाव में चल रहे थे। बैजनाथ एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed