फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth died after hit by unknown vehicle in Azamgarh

Azamgarh Accident: सड़क हादसे में गई युवक की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sun, 04 Feb 2024 08:08 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

कंधरापुर थाना के इसहाकपुर गांव का रहने वाला युवक राहुल यादव पैदल ही किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान हाफिजपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Youth died after hit by unknown vehicle in Azamgarh
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली के हाफिजपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


यह है मामला
कंधरापुर थाना के इसहाकपुर गांव निवासी राहुल यादव 19 पुत्र मुन्नू यादव पैदल ही किसी काम से हाफिजपुर चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन बताई गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह आईटीआई का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed