फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth commits suicide by hanging

युवक ने फंदा लगा कर की खुदकुशी

Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरामदपट्टी मखदूमपुर गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को संदिग्धावस्था में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। गांव निवासी राजेंद्र सरोज ने दो शादी की है। पहली पत्नी की 13 साल पूर्व ही मौत हो चुकी है। उससे उसके पांच बच्चे है। जिसमें चार पुत्रियां व एक पुत्र है। राजेंद्र का पुत्र 25 वर्षीय अरविंद सरोज सोमवार की सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति की दवा लेने गया था। लौटने पर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो अरविंद कमरे में रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से लटक रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों के अनुसार पिता द्वारा दूसरी पत्नी लाए जाने के बाद से ही अरविंद परेशान चल रहा था और घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed