{"_id":"626937cce4f2801e7e0f0b21","slug":"youth-arrested-for-robbing-gas-agency-vehicle-in-azamgarh-police-caught-main-accused-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: गैस एजेंसी की गाड़ी लूटने वाला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: गैस एजेंसी की गाड़ी लूटने वाला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था
Wed, 27 Apr 2022 06:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:02 PM IST
सार
गैस एजेंसी की गाड़ी की रेकी करने वाले युवक को सकतपुर बाजार से पुलिस ने दबोच लिया। संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विशाल
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में पांच अप्रैल को गैस एजेंसी की गाड़ी से हुई लूट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। गैस एजेंसी की गाड़ी रेकी करने वाले युवक को सकतपुर बाजार से पुलिस ने दबोच लिया। मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की एक गैस एजेंसी का वाहन अहरौला क्षेत्र में भी सिलेंडर की डिलेवरी करता है। पांच अप्रैल को भी डिलेवरी वाहन क्षेत्र में सिलेंडर वितरित कर रहा था। इसी दौरा भैसासुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने डिलेवरी मैन से वसूली के 29 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना को अंजाम देने के दौरान विशाल सिंह निवासी हमीरपुर थाना पवई ने रेकी की। उसी की रेकी के आधार पर रामकृपाल सिंह ने घटना को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने मंगलवार की सुबह छतौना आछेपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। विशाल सिंह का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन