फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth and student consumed poison

Azamgarh News: युवक और छात्र ने खाया जहर

Fri, 12 Jul 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth and student consumed poison
बलरामपुर (आजमगढ़)। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक छात्र ने पढ़ाई के तनाव में तो मऊ के एक युवक ने पत्नी के घर चलने से इन्कार करने पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोजरापुर गांव निवासी आशुतोष (19) पुत्र रामाश्रय के परिजनों ने बताया कि आशुतोष प्रयागराज में आईटीआई इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई करता है। बुधवार को वह घर आया था। पढ़ाई के तनाव को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा है। मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवालिसी खुरहट गांव निवासी उदय प्रताप यादव (38) पुत्र हरिराम यादव बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी उमा को लेने जहानागंज आया था। पत्नी ने जाने से मना कर दिया। इस पर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसका भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed