फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man misbehaved with CO, arrested, case filed

Azamgarh News: सीओ के साथ अभद्रता करना युवक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Sun, 22 Jan 2023 07:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 07:34 AM IST
सार

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी बजरंगी पुत्र रामपत शुक्रवार को एससी-एसटी के एक मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए सीओ सगड़ी सौम्या सिंह के कार्यालय पर आया था। बयान दर्ज कराने के लिए वह देर से पहुंचा था, जिसके चलते उसके पहुंचने पर सीओ सदर जिला मुख्यालय पर आयोजित किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए निकल पड़ी थीं। इस पर उन्होंने बजरंगी से कहा कि देर से आए हो। अब दूसरे दिन आना।

विज्ञापन
Young man misbehaved with CO, arrested, case filed
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीओ सगड़ी कार्यालय पर शुक्रवार को बयान दर्ज कराने आए एक युवक ने सीओ के साथ अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। शनिवार को एसडीएम न्यायालय पर जमानत के लिए आरोपी युवक पहुंचा तो एसडीएम ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी बजरंगी पुत्र रामपत शुक्रवार को एससी-एसटी के एक मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए सीओ सगड़ी सौम्या सिंह के कार्यालय पर आया था। बयान दर्ज कराने के लिए वह देर से पहुंचा था, जिसके चलते उसके पहुंचने पर सीओ सदर जिला मुख्यालय पर आयोजित किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए निकल पड़ी थीं। इस पर उन्होंने बजरंगी से कहा कि देर से आए हो। अब दूसरे दिन आना।
विज्ञापन

सीओ की इस बात पर बजरंगी भड़क उठा और सीओ के साथ अभद्रता करने के साथ ही गाली-गलौज करने लगा। सिपाहियों ने उसे पकड़ कर बैठा लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले उसे कर दिया गया। कांस्टेबल देवेंद्र कुमार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में बजरंगी के खिलाफ धमकी देने, अभद्रता करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। इसके बाद कोतवाली से आरोपी एसडीएम न्यायालय में पहुंचा तो एसडीएम राजीव रतन सिंह ने उसे जमानत देने के बजाय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed