{"_id":"603bdaae21dd1358d64860b2","slug":"young-man-killed-by-stabbing-and-two-injured-in-theft-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चोरी के विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या व दो जख्मी, रविदास जयंती समारोह से लौटते समय हुआ विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चोरी के विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या व दो जख्मी, रविदास जयंती समारोह से लौटते समय हुआ विवाद
Sun, 28 Feb 2021 11:32 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में शनिवार देर रात चोरी के मामले को लेकर हुए विवाद में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दौलताबाद गांव निवासी त्रिभुवन राम और फिरतू राम के बीच एक साल से चोरी के एक मामले को लेकर रंजिश चली आ रही है। फिरतू ने चोरी के एक मामले में त्रिभुवन आदि पर आरोप लगाया था। शनिवार की रात दोनों पक्ष रविदास जयंती समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान चोरी के मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और बात बढ़ गई।
विज्ञापन
आरोप है कि फिरतू पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें त्रिभुवन (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई दीना और भीम राम घायल हो गए। दीना की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। देर रात त्रिभुवन की पत्नी रेनू ने इस मामले में फिरतू, जियालाल, दिनेश, अनिश, सुनील, नीरज, चंदन व चैयतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ संदीप यादव ने बताया कि कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। जल्द सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।