फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man hanged due to family feud, died

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान

Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
young man hanged due to family feud, died
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के खत्रीटोला मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की देर शाम अपने कमरे में रस्सी व चुल्ले के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतराया और पीएम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया।
विज्ञापन

खत्रीटोला मुहल्ला निवासी 30 वर्षीय केशव पुत्र कैलाश चौहान का बुधवार को दिन में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद उसने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। परिजनों ने सोचा की कमरे में वह सो रहा होगा। काफी देर बाद भी जब वह नहीं बाहर निकला तो परिजन ने उसे उठाने की नियत से आवाज देने के साथ ही दरवाजा पीटा। इसके बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने दरवाजे के छेद से जब अंदर देखा तो उनके होश ही उड़ गये। केशव रस्सी व चुल्ले के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed