फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man electrocuted by broken electrical wire, dies

Azamgarh News: बिजली का तार टूट कर गिरने से करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Sat, 06 Jul 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Young man electrocuted by broken electrical wire, dies
ठेकमाढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बरदह कस्बे में बृहस्पतिवार की देर रात लगभग 10 बजे बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आकर कस्बे का रहने वाला एक युवक झुलस गया। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी बरदह गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बरदह कस्बा निवासी बच्चूलाल (45) बृहस्पतिवार की रात में घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने जा रहा था। उसी समय बिजली आ गई और पोल से घर में गया बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इसकी चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी बरदह गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस्ती के लोगों ने बताया कि रात में एकाएक हाई वोल्टेज बिजली आने से पंखा, कूलर, बिजली का बोर्ड भी रात में जल गया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और मजदूरी करके परिवार के साथ जीवन यापन करता था। पत्नी चिंता देवी समेत परिजनों का रो-रो कर हालत खराब है। मृतक को एक पुत्र सत्य प्रकाश, दो पुत्री कुसुम व पुष्पा हैं। सभी की शादी हो गई है। प्रभारी विद्युत उपकेंद्र बरदह मो. जियाउदीन ने बताया कि दिन में बस्ती के बगल में मेन तार गिरा था। उसे सही कराने के बाद रात में बिजली आपूर्ति की गई थी। कैसे हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित हुई यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्या ने बताया कि सत्य प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed