{"_id":"68b890758570d565f80e47c7","slug":"young-man-dies-in-collision-with-pickup-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-136879-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
24 निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुईया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना के बाद जुटी पुलिस एवं भीड़। संवाद
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के मुईया मोड़ पर एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करन पुत्र दयाराम, निवासी खोजापुर, थाना सिधारी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार करन शनिवार को दिन में करीब 12 बजे अपने ननिहाल सहरिया गांव (थाना निजामाबाद) आया था। दोपहर बाद करीब 4 बजे वह अपने ननिहाल से लौटकर स्प्लेंडर बाइक से घर जा रहा था। बाइक के पीछे गेहूं की बोरी बांधी हुई थी और उसने हेलमेट नहीं पहना था।
जब वह मुईया मोड़ के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने अचानक ब्रेक मारा। इसी दौरान बाइक सवार करन पिकअप की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करन को सिर में चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तत्काल करन को जिला चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।