{"_id":"6612ca3ae00bdeb61e03239c","slug":"young-man-died-road-accident-boy-injured-in-azamgarh-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, किशोर घायल; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, किशोर घायल; मचा कोहराम
Sun, 07 Apr 2024 10:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:01 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ के खुंभा देवरी तिराहे पर भीषण सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना के खुम्भा देवरी तिराहे पर रविवार को दिन में ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो वहीं पीछे बैठा किशोर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मेहनाजपुर थाना के लालमऊ निवासी वीरू (15) पुत्र भुवाल की मौसी लालगंज अस्पताल में भर्ती है। रविवार को वीरू अपने मौसी के लड़के रितीक (18) पुत्र रामाधार निवासी अकबरपुर थाना केराकत (जौनपुर) के साथ बाइक से खाना लेकर लालगंज अस्पताल आ रहा था। अभी बाइक खुम्भा देवरी तिराहे पर पहुंची थी कि ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में वीरू व रितिक घायल हो गए। दोनों को तत्काल लालगंज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वीरू का इलाज चल रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन