फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man died due to drowning pond in azamgarh

Azamgarh: शौच के लिए घर से निकला युवक, पोखरे में डूबने से हुई मौत

Wed, 28 Feb 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 10:20 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के कबूतरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब यह पता चला कि पोखरे में डूब कर कैलाश की मौत हो गई है। यह पूरी घटना कुछ दूरी पर मौजूद आदित्य नाम का लड़का देख रहा था। वह भाग कर गांव पहुंचा और परिजनों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
Young man died due to drowning pond in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव निवासी एक युवक पोखरे में डूब गया। लगभग आधे घंटे बाद उसका शव ग्रामीणों ने पोखरे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कबूतरा गांव निवासी कैलाश राम (37) मंगलवार शाम शौच के लिए गांव के पोखरे पर गया था। पानी छूने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। डूबने से मौत हो गई। यह पूरी घटना कुछ दूरी पर मौजूद आदित्य नाम का लड़का देख रहा था। वह भाग कर गांव पहुंचा और परिजनों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


भाग कर पहुंचे परिजन व ग्रामीण लगभग आधे घंटे बाद कैलाश को पोखरे से बाहर निकाले और डॉक्टर के पास लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed