{"_id":"65df6426e60ad3074f075dad","slug":"young-man-died-due-to-drowning-pond-in-azamgarh-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: शौच के लिए घर से निकला युवक, पोखरे में डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: शौच के लिए घर से निकला युवक, पोखरे में डूबने से हुई मौत
Wed, 28 Feb 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:20 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के कबूतरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब यह पता चला कि पोखरे में डूब कर कैलाश की मौत हो गई है। यह पूरी घटना कुछ दूरी पर मौजूद आदित्य नाम का लड़का देख रहा था। वह भाग कर गांव पहुंचा और परिजनों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव निवासी एक युवक पोखरे में डूब गया। लगभग आधे घंटे बाद उसका शव ग्रामीणों ने पोखरे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कबूतरा गांव निवासी कैलाश राम (37) मंगलवार शाम शौच के लिए गांव के पोखरे पर गया था। पानी छूने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। डूबने से मौत हो गई। यह पूरी घटना कुछ दूरी पर मौजूद आदित्य नाम का लड़का देख रहा था। वह भाग कर गांव पहुंचा और परिजनों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
भाग कर पहुंचे परिजन व ग्रामीण लगभग आधे घंटे बाद कैलाश को पोखरे से बाहर निकाले और डॉक्टर के पास लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।