{"_id":"6662d1976ce355243b0c9d4b","slug":"young-man-burnt-alive-in-azamgarh-bike-colliding-with-truck-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जला युवकः ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बनी बाइक, वाहन में फंसा रहा युवक; तड़पकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जला युवकः ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बनी बाइक, वाहन में फंसा रहा युवक; तड़पकर हुई मौत
Fri, 07 Jun 2024 02:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:53 PM IST
सार
Azamgarh News: ट्रक से टक्कर होने के साथ ही बाइक में आग लग गई। बाइक राइडर खुद को बाइक से अलग नहीं कर सका, जिसके कारण वह भी बाइक के साथ जलने लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की दोपहर आजमगढ़ से लखनऊ तीव्र गति से जा रहे बाइक राइडर की बाइक एक ट्रक से टकरा गई। बाइक के टकराते ही उसमें आग पकड़ ली। जब तक लोगों को इसकी जानकारी होती मौके पर ही बाइक राइडर की बाइक के साथ जलकर मौत हो गई।
गाजीपुर से लखनऊ को जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बाइक राइडर तेजी से लखनऊ की ओर से जा रहा था। जैसे ही वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 197.2 किमी पर पहुंचा, उसकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई।