फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young artist Alok received four gold medals

Azamgarh News: युवा कलाकार आलोक को मिला चार स्वर्ण पदक

Fri, 17 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Young artist Alok received four gold medals
हरिहरपुर घराने के कलाकार को दीक्षांत समारोह में सम्मानित करती कुलपति और अन्य। श्रोत-स्वयंं
आजमगढ़। विश्वविख्यात हरिहरपुर संगीत घराना के युवा प्रतिनिधि कलाकार आलोक मिश्रा ने तबला वादन के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के बीपीए तबला पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चार स्वर्ण पदक प्रदान करके सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, प्रमुख सचिव संस्कृति अमृत अभिजात और राज्यपाल के प्रतिनिधि एचएम बोबडे ने प्रदान किया। आलोक मिश्रा की इस उपलब्धि से हरिहरपुर संगीत घराना तथा जनपद आजमगढ़ में हर्ष है। यह सम्मान हरिहरपुर संगीत घराना की समृद्ध सांगीतिक परंपरा एवं युवा प्रतिभाओं की निरंतर सफलता का प्रमाण है। इस दौरान हरिहरपुर संगीत घराना के वरिष्ठ कलाकार पं. अजय मिश्रा, पं. हृदय मिश्रा, शंभूनाथ मिश्रा, दीपराज मिश्रा तथा दीपक मिश्रा सहित अनेक कलाकारों ने आलोक मिश्रा को बधाई दी। हरिहरपुर संगीत घराना के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि यह सम्मान केवल आलोक मिश्रा का नहीं, बल्कि पूरे हरिहरपुर संगीत घराना और जनपद आजमगढ़ का गौरव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed