फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yogi government running on the policy of protection to the domineering and bulldozers on the poor

दबंगों को संरक्षण और गरीबों पर बुलडोजर की नीति पर चल रही योगी सरकार

Wed, 06 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Yogi government running on the policy of protection to the domineering and bulldozers on the poor
निजामाबाद। दबंगों भूमाफियाओं को संरक्षण व गरीबों पर बुलडोजर की नीति पर योगी सरकार चल रही है। हमारी पार्टी इसके विरुद्ध संघर्ष तेज करेगी। उक्त बातें निजामाबाद तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान भाकपा (माले) उप्र की राज्य स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सवालों को लेकर निजामाबाद तहसील पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘दबंगों भूमाफियाओं को संरक्षण और गरीबों पर बुलडोजर नहीं चलेगा नहीं चलेगा’, ‘गरीब बस्तियों की जमीनें उनके नाम करनी होगी’, ‘गरीबों की बेदखली नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे’ आदि नारे लग रहे थे। ओमप्रकाश ने कहा कि तहबरपुर व्लॉक के ओरा में चकरोड और रास्ते पर दबंग कब्जा कर लेते हैं, गरीब आदमी शासन प्रशासन के चक्कर लगा कर थक जा रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दरअसल भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की योगी सरकार की बातें महज लफ्फाजी हैं। सत्ता प्रतिष्ठान के असली निशाने पर गरीब, मजदूर, किसान और युवा हैं। हम इसे किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओरा के अतिक्रमित रास्तों को खाली कराया जाए, सभी गरीब बस्तियों की जमीनें उस पर आबाद गरीबों के नाम दर्ज करने, सभी गरीबों को आवासीय पट्टा एवं आवास की व्यवस्था करने, बंटाईदार किसानों को प्रमाणपत्र देते हुए उन्हें सभी सुविधाओं का हकदार बनाने, एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, मनरेगा में तीन सौ दिन काम और छह सौ रुपए प्रतिदिन मजदूरी देने सहित तमाम मांगें की गईं। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान महासभा के विनोद कुमार सिंह, खेत मजदूर सभा के रामजीत प्रजापति, हरिचरन, मुंशी प्रजापति, हरिश्चंद राजभर, मंगल यादव, हीरालाल यादव, कोमल मौर्य, सुमेर, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed