{"_id":"4a23c66d0b4efe5319f6a8264d3a8c9f","slug":"yoga-may-not-be-politically-nun-niranjan-jyoti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को न दें राजनीतिक रूप : साध्वी निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को न दें राजनीतिक रूप : साध्वी निरंजन ज्योति
संवाददाता
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज (आजमगढ़)। विश्व योग दिवस पर टिप्पणी करने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां को पता नहीं है कि बाबा रामदेव की योग टीम में कई सौ मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं। इसलिए योग को राजनीतिक रूप नहीं देना चाहिए। नमाज अदा करने की प्रक्रिया योग की तरह ही होती है। यह तन और मन को खुश और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। ये बातें केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही।
बुधवार को जहानागंज क्षेत्र के तुलसीपुर में बड़े ब्रह्म बाबा स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ में भाग लेने पहुंची साध्वी ने मीडिया से कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी, डाक्टर और इंजीनियर के बाद अब पत्रकारों की भी हत्या करवा रही है। पत्रकार पर हमले के दोषी मंत्री से इस्तीफा तक नहीं लिया गया। सुषमा स्वराज और ललित मोदी के संबंधों पर कहा कि ललित मोदी के संबंध तो कांग्रेस के शशि थरूर और राजीव शुक्ला से भी हैं। सुषमा ने तो ललित मोदी की जरूरत पर मदद की है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वह 10 वर्ष पूर्व की सुषमा स्वराज और ललित मोदी की फोटो दिखा रहे हैं। कहा कि सुषमा जैसी मंत्री आज तक नहीं हुई, आज बांग्लादेश का निर्णय उन्हीं की देन हैं। अयोध्या के राममंदिर मुद्दे पर पूछने पर साध्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने सक्षम हैं कि वह खुद सारे निर्णय समय आने पर लेंगे। सभी पार्टियों के नेताओं की ओर से की जा रही उटपटांग बयानबाजी पर कहा कि कुछ नेता तो जानबूझकर गलत बोलते हैं। हम लोग बुंदेलखंड के हैं, इसलिए हम लोगों की भाषा में ही कुछ अक्खड़पन है। बहुत संभालने के बाद भी कभी-कभी गलती से जुबान फिसल जाती है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय प्रधान रमेश सिंह, राजवीर सिंह, विजय बहादुर सिंह, विजय प्रकाश सिंह, दिवाकर सिंह, डा. धर्मराज सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित हुए।