फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yellow alert for thunder and lightning in Azamgarh division for two days

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल में दो दिन तक बादलों के गरजने और बिजली गिरने का यलो अलर्ट

Mon, 02 Feb 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Yellow alert for thunder and lightning in Azamgarh division for two days
आजमगढ़। आए दिन बदल रहे मौसम के मिजाज ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी है। अब मौसम विभाग की तरफ से आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, बलिया और मऊ जिले में दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक बादलों के गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन

राज्य मौसम विभाग प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है, इसके चलते बादलों की आवाजाही तेज हो रही है। इसी कारण अचानक मौसम बिगड़ने की स्थिति बन रही है। चार फरवरी तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, इससे खुले इलाकों में नुकसान की आशंका है। मौसम के इस बदले रुख ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी है। रबी फसलों के लिए यह मौसम जहां कुछ हद तक लाभकारी हो सकता है, वहीं तेज बारिश होने की स्थिति में फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। खासकर सरसों, चना और गेहूं की फसलों पर इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोहरा छटा, दोपहर में छाए बादल
सोमवार की सुबह जल्दी धूप निकल आई। दोपहर बाद बादलों ने डेरा जमा लिया। बादल छाने से दिनभर रही धूप की गर्मी गायब हो गई। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राज्य मौसम विभाग प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम की जानकारी के अनुसार कृषि कार्य करने और कटाई या सिंचाई जैसे कार्यों को फिलहाल टालने की हिदायत दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि मौसम की तीव्रता बढ़ती है तो आगे और चेतावनी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed