फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wow Ray Health Department: Isolate given to positive after 18 hours

वाह रे स्वास्थ्य विभाग: 18 घंटे बाद पॉजिटिव को कराया आईसोलेट

Sat, 18 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wow Ray Health Department: Isolate given to positive after 18 hours
आजमगढ़। पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को दो से तीन घंटे के अंदर ही आइसोलेट कर दिए जाने का निर्देश शासन से है। डीएम स्वयं पॉजिटिव मिले मरीजों को दो घंटे के अंदर आइसोलेशन में भेजने का निर्देश दे रखे है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। शहर में पॉजिटिव मिले मरीज को आइसोलेट किए जाने में स्वास्थ्य विभाग को 18 घंटे लग गए। वहीं पॉजिटिव मिला मरीज स्वयं स्वास्थ्य विभाग व मीडिया कर्मियों को फोन कर खुद को आइसोलेट कराए जाने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को एक मुश्त 25 पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक मरीज शहर के कालीनगंज क्षेत्र का भी रहने वाला था। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार की शाम छह बजे के लगभग आई। इसने स्वयं प्राइवेट लैब पर अपनी जांच कराई थी। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इसने स्वयं स्वास्थ्य विभाग को फोन कर आइसोलेट किए जाने को कहा। पूरी रात वह घर रहा। मरीज को भी अपने परिवार की चिंता थी कि कहीं उससे कोरोना का संक्रमण परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपनी चपेट में न ले ले। शनिवार की सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर उसने स्वास्थ्य विभाग को फोन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम 18 घंटे बाद लगभग 12 बजे उसे लेने के लिए घर पर पहुंची और घर से आइसोलेशन सेंटर पर ले जाकर आइसोलेट कराया।
विज्ञापन

डीएम का फरमान भी हवा-हवाई
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को ही डायट पर बने कंट्रोल रूप का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य महकमे को निर्देशित किया था कि पॉजिटिव मिले मरीजों को दो घंटे के अंदर ही आइसोलेट करा दिया जाए। डीएम के इस निर्देश का भी स्वास्थ्य महकमा धज्जियां उड़ा रहा है। निश्चित तौर पर स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही जनपद वासियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। कालीनगंज वाले मरीज की रिपोर्ट देर शाम आई थी, उस समय मुख्यमंत्री की वीसी चल रही थी। रात ज्यादा हो जाने के चलते मरीज को रात में आइसोलेट नहीं कराया जा सका। सुबह टीम को भेज कर मरीज को आइसोलेट करा दिया गया है।
- डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed