{"_id":"5fbaa7c28ebc3e9bf1366168","slug":"worship-of-bovines-in-cattle-ranches-on-gopashtami-azamgarh-news-vns5595566146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी पर पशुशालाओं में हुई गोवंशों की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी पर पशुशालाओं में हुई गोवंशों की पूजा
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में गोपाष्टमी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ ही भाजपा नेताओं ने भी गौशालाओं में पहुंचकर गोवंशो की पूजा की। देर शाम तक यह कार्यक्रम जारी रहा।
मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर दो के अंबेडकर नगर में स्थित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर गोपाष्टमी मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन अशोक चौहान, डा. जेपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार दुबे समस्त सभासद मंदीप सिंह, बजरंग लाल मौर्या, मालती देवी, विद्या देवी, लोकनाथ, रामअवध मौर्या, नर्मदा राज, राबिया, अनुराग सिंह उर्फ बंटू, विद्या देवी आदि की उपस्थिति में गौ पूजन किया गया। गौशाला में मौजूद 106 पशुओं को गुड़, चोकर व दाना खिलाया गया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कोयलसा के हुसेपुर सनूप में गोपाष्टमी के अवसर पर गोवंश आश्रय स्थल हूंसेपुर सनूप में बीजेपी के जिला महामंत्री हरीश तिवारी व गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महावीर सिंह ने गो पूजन कर सभी गौवंश को गुड़ और केला खिलाया और कृमि नाशक दवा दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी डा. सतीश यादव ने किया। पशुओं को सर्दी से बचाव के बारे में जानकारी दी। जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना को पशुपालकों को जानकारी दी और कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुपालकों को पशु क्रडिट कार्ड के जरिए लोन दे रही है। साथ ही नि:शुल्क पशु बीमा भी करा रही है। इस मौके पर गिरिजेश वर्मा प्रधान, जगदंबा सिंह, पारस वर्मा, विनोद वर्मा आदि उपस्थित थे।
धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी
धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमीआजमगढ़। श्री कृष्ण गोशाला पहाड़पुर में रविवार को गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोशाला के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मंत्री मनोज खेतान ने कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजन करके किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला लगभग एक दशक से बिना दूध देने वाली गोयों, असहाय गायों, चोटिल गायों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करता चला आ रहा है। गौशाला के सदस्य गौरव अग्रवाल ने और वीरेंद्र बरनवाल ने सभी गौ सेवकों का सम्मान करते हुए गौ सेवा में आगे आने की अपील किया। इस अवसर पर देवप्रकाश बैरासिया, कैलाश प्रसाद गोड़, राजेश अग्रवाल, भोला जालान, अशोक रुंगटा, अभिषेक जायसवाल, विनय रुंगटा, चंदन और हरिहरपुर घराना उपस्थित रहा।