{"_id":"031a0e3b9cd537f55cc6428e2c1a01fd","slug":"world-yoga-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्रे-जर्रे में पहुंची योग की अरुणिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्रे-जर्रे में पहुंची योग की अरुणिमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रविवार को जनपद में भी दिखी। शहर के पार्क हों या गांव के मैदान एक साथ हजारों हाथों ने सूर्य को नमन योग से जीवन शैली में बदलाव के प्रति भरोसा जताया। कई स्थानों पर मुस्लिम बंधुओं ने अपनी भागीदारी निभाई।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति द्वारा हरबंशपुर स्थित डा. किशोर सिंह ग्रीन गार्डेन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि शांति सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक लालचंद ओर विशिष्ट योग प्रशिक्षक देव विजय ने जनसमूह को योग से संबंधित 21 क्रियाएं कराई गई। जिसमें शीतलीकरण योगासन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, भद्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, शवासन, प्राणायाम के अंतर्गत कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, सांभवी आदि क्रियाएं कराई गई और इनसे होने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया। अंत में विश्व कल्याण के लिए शांति पाठ किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगिनी सचिव डा. माधुरी सिंह और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी अरुण ने किया।