फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers who came to remove boulders were stopped

Azamgarh News: बोल्डर हटाने पहुंचे मजदूरों को रोका

Mon, 25 Aug 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Workers who came to remove boulders were stopped
थाना क्षेत्र के चौबौलिया अर्जुनपट्टी गांव में रविवार की सुबह बोल्डर गिराकर ठेकेदार की ओर से कराए जा रहे कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। लोगों के विरोध की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौबौलिया अर्जुनपट्टी गांव में बीते शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से बोल्डर गिराकर पिच का निर्माण कराया जा रहा था। इसी बीच दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बाग और चक की जमीन पर पिच निर्माण को रोककर प्रदर्शन करने लगे थे।
विज्ञापन

इसकी शिकायत थाने और एसडीएम बूढ़नपुर से किया। शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षण अजय कुमार मौर्या के साथ राजस्व टीम मौके पर पहुंच कर जमीन की पैमाइश की।
विज्ञापन

पैमाइश के बाद राजस्व निरीक्षक के बताया था कि यह जमीन बाग और चक के नाम से है इसलिए यहां पर पिच निर्माण नहीं हो सकता। वहीं, ठेकेदार ने दो दिन में मौके से बोल्डर हटाने को कहा था, जिसके क्रम में रविवार को मजदूर बोल्डर हटाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के हिस्सेदार मनोज चौबे, शिवकुमार चौबे, कमलेश, बृजभूषण ने बताया कि शुक्रवार को पैमाइश के दौरान जिस जगह पर पिच का निर्माण हो रहा था वह बाग और चक के नाम से कागज में दर्ज है। इसलिए मजदूर यहां से बोल्डर हटाने आए थे। गांव में दूसरे पक्ष के लोग बोल्डर हटाने का विरोध कर रहे हैं।

इस संबंध में एसओ अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना दिवस में ग्रामीण आए थे। तहसीलदार बूढ़नपुर ने राजस्व निरीक्षक को बुलाकर जमीन के बारे में जानकारी लिया तो राजस्व निरीक्षक ने बताया कि जिस जगह पिच का निर्माण हो रहा था वह कागज में बाग और चक के नाम से है। इसलिए वहां निर्माण रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed